फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु उद्योग लगाने के नाम पर महिला से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लघु उद्योग लगाने के नाम पर महिला से ठगी
विज्ञापन

धागे की मशीन भेजने के बजाय भेजे लकड़ी से टुकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। करेली में एक महिला आनलाइन ठगी का शिकार हो गई। लघु उद्योग लगाने के नाम पर उसे धागे की मशीन के बजाय लकड़ी के टुकड़े भेज दिए गए। जब महिला ने शिकायत की तो जालसाजों ने मोबाइल नंबर और वेबसाइट बंद कर दी।
विज्ञापन

करेलाबाग के रहने वाले विनीत कुमार अध्यापक हैं। उनकी पत्नी नेहा ने कुछ समय पहले नई दिल्ली स्थित एक आनलाइन लघु उद्योग चलाने वाली कंपनी अंकिता इंटर प्राइजेज से संपर्क कर किसी घरेलू उद्योग के लिए परामर्श मांगा। कंपनी के एमपी शर्मा ने उनसे बताया कि धागा बनाने वाली मशीन लगाकर कम पैसों में लघु उद्योग शुरू किया जा सकता है। नेहा ने मशीन के लिए 38400 रुपये आनलाइन पेमेंट कर दिया। कुछ दिनों बाद कंपनी की ओर से मशीन भेजी गई। जब नेहा ने पैकेट खोला तो उसमें कुछ लकड़ी के टुकड़े, नट बोल्ट आदि था। नेहा को गड़बड़ लगा तो उन्होंने फिर फोन किया। कंपनी की ओर से बताया गया कि लगता है कि गलती से मशीन की जगह कलपुर्जे आ गए हैं। वह 20 हजार और भेज दें तो पूरी मशीन और उसे इंस्टाल करने वाले मैकेनिक को भेज दिया जाएगा। नेहा को लग गया कि वह आनलाइन ठगी का शिकार हो रही है। उसने पैसे देने से मना किया और कहा कि मैकेनिक भेज दें। वह यहीं पैसे देगी। इस पर कंपनी वाले राजी नहीं हुए। दरोगा उपदेश कुमार ने बताया कि जब नेहा ने पुलिस में जाने की धमकी दी तो कंपनी ने आनलाइन वेबसाइट और मोबाइल नंबर बंद कर दिया। इसके बाद कंपनी के मालिक एमपी शर्मा और कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें