बच्चों के लिए सुरक्षा कवच इंद्रधनुष फिर शुरू
- गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण का दूसरा चरण
इलाहाबाद।
बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए सुरक्षा कवच इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया। 17 नवंबर तक चलने वाले इस टीकाकरण अभियान का सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बच्चों को ड्राप पिलाकर किया। इसके तहत गर्भवती महिलाओं और 0-5 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।
जिला महिला चिकित्सालय के साथ शहर में सरकारी अस्पतालों व 23 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में यह टीकाकरण किया जाएगा। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने टीकाकरण के दूसरे चरण का शुभारंभ मौके पर कहा कि राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं और बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाने के टीके लगाए जाएंगे। पहले चरण की तरह दस दिन के अभियान में छूटे बच्चों को घर घर जाकर टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान के तहत 912 सत्र आयोजित किए जाएंगे।