फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन से रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरांव पंचायत चेयरमैन से
विज्ञापन

रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार
प्रयागराज। कोरांव नगर पंचायत चेयरमैन नरसिंह केशरी से रंगदारी मांगने वाला पच्चीस हजार का इनामिया बदमाश आशुतोष सिंह उर्फ आनंद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे कोरांव बस अड्डे के पास से बृहस्पतिवार दोपहर गिरफ्तार किया। एसएसपी के मुताबिक आरोपी आशुतोष चेयरमैन चुनाव के दौरान नरसिंह के साथ ही रहता था। उस दौरान नरसिंह उसे अकसर रुपये देते थे, लेकिन बाद में उन्होंने पैसा देना बंद कर दिया। आशुतोष ने कई बार पैसा भी मांगा, लेकिन नरसिंह ने अनसुना कर दिया। इस पर आशुतोष खुन्नस खा गया। इधर बीच वह सूरत चला गया। वहीं पर उसे रंगदारी मांगने का ख्याल आया। 6 अप्रैल को आशुतोष ने फोन करके चेयरमैन को रुपये न देने पर बच्चों एवं परिजनों को मार डालने के लिए धमकाया। इस पर चेयरमैन ने कोरांव थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। उधर, आशुतोष ने धमकाने के बाद भी अपना मोबाइल चालू रखा। इसी से पुलिस को उसे पकड़ने में मदद मिली। सर्विलांस से मोबाइल की लोकेशन बृहस्पतिवार दोपहर कोरांव बस अड्डे के पास मिली, जिस पर इंस्पेक्टर अवन दीक्षित की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें