फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के वाहन को मारी टक् कर

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर
विज्ञापन


नवाबगंज। महोबा के पूर्व विधायक सिद्घगोपाल के वाहन को एक ओवर लोडेड ट्रक से टक्कर मार दी। इससे पूर्व विधायक का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया हालांकि उसमें सवार लोगों को कोई चोट नहीं आई। आसपास के लोगों ने ट्रक को घेर लिया और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाल कर दिया। बताया जाता है कि मंगलवार को पूर्व विधायक अपने गनर एवं ड्राइवर के साथ प्रयागराज से महोबा के लिए लौट रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही वह कौड़िहार बाजार के करीब पहुंचे प्रयागराज से कुंडा जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनके वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। पूर्व विधायक का वाहन असंतुलित हो गया हालांकि तीनों सवारों को कोई चोट नहीं आई। लोगों ने वाहन चालक को घेरकर पकड़ लिया था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें