शादी का झांसा देकर युवक पड़ोसी युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। युवती के गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया और शादी करने से इंकार कर दिया। रानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का पड़ोसी से प्रेम संबंध था। प्रेमी उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। प्रेमिका के पेट में गर्भ ठहर गया। उसने प्रेमी से शादी करने की जिद की लेकिन वह इंकार कर दिया। उसने झांसा देकर उसका गर्भपात करा दिया। अब वह शादी से इंकार कर रहा है। इससे परेशान पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।