नाबालिक के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुराचार
जार्जटाउन इलाके में हुई वारदात
इलाहाबाद। जार्जटाउन इलाके में एक बारह वर्ष नाबालिक लड़की के साथ पड़ोस का युवक दुष्कर्म करके फरार हो गया। घटना के बाद बच्ची रोती-बिखलती घर में ही पड़ी रही। देर शाम को मां के आने पर उसने घटना के बारे में बताया। बच्ची को लेकर मां तुरंत जार्जटाउन थाने पहुंची। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरु कर दी है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला छोटू उर्फ अनिल घर में पानी भरने के लिए आता है। गुरुवार की शाम वह घर में नहीं थी तभी वह युवक वहां पानी भरने पहुंचा। उस दौरान बच्ची अकेले घर में खेल रही थी। उसने मौका देखकर बच्ची के संग दुष्कर्म किया और भाग खड़ा हुआ। उसने जाते समय बच्ची से किसी को भी इस बारे में कुछ न बताने केलिए भी धमकाया। मां के घर पहुंचने पर बच्ची सहमी पड़ी हुई थी। मां के समझाने के बाद उसने पूरी घटना बताई। एसओ जार्जटाउन संतोष शर्मा के मुताबिक तहरीर के मुताबिक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवक की तलाश में दबिश भी दी गई है।