संदिग्ध हालात में वृद्धा लापता
इलाहाबाद। शिवकुटी इलाके की रहने वाली वाली एक वृद्धा पिछले नौ दिनों से लापता हो गईं हैं। शिवकुटी के राजकुमार त्रिपाठी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी पत्नी पुष्पा (61) पिछले दो अक्टूबर को दिन में घर से यह कहकर निकलीं कि थोड़ी देर में आ रहीं। जब काफी देर तक वह नहीं आईं तो घर वालों ने खोजबीन शुरू की। सारे नाते रिश्तेदारों में ढूंढने के बाद राजकुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।