फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहजादे के घर रिवॉल्वर लेकर घुसा युवक, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादे के घर रिवॉल्वर लेकर घुसा युवक, गिरफ्तार
विज्ञापन


17 जनवरी को फूलपुर में गोली मारकर हुई थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
गवाह भाई जता चुका है हमले की आशंका, सीएम को भी भेजा है पत्र

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। फूलपुर में 17 जनवरी को गोलियों से भून दिए गए प्रॉपर्टी डीलर शहजादे के घर शनिवार शाम एक युवक रिवॉल्वर लेकर घुस गया। चहारदिवारी फांद कर वह कमरे में घुसने की कोशिश कर रहा था कि तभी उसे दबोच लिया गया। जमकर पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने रिवॉल्वर जब्त करते हुए उसे हिरासत में ले लिया है। फूलपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है।
इम्तियाज अहमद उर्फ शहजादे फूलपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर कस्बे का रहने वाला था। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। 17 जनवरी को उसे तब गोलियों से भून दिया गया था जब वह अपने भाई के साथ इलाहाबाद जा रहा था। 12.15 बजे के करीब वेदांता होटल के पास पहुंचने पर जाम लगा था, ऐसे में कार से उतरकर शहजादे भाई सिराज व एक परिचित संग सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने उसे गोलियों से भून दिया था। घटना के बाद से लगातार इस मामले में गवाह शहजादे का भाई सिराज अहमद अपनी जान को खतरा बता रहा है। पिछले दिनों उसने वरिष्ठ पुलिस अफसरों के साथ ही सीएम को पत्र भेजकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई थी। घरवालों का आरोप है कि शनिवार को शाम करीब 7.30 बजे बाउंड्री फांदकर एक युवक शहजादे के घर में घुस गया। वह कमरे में प्रवेश करने ही वाला था कि घरवालों की नजर उस पर पड़ गई। शोर हुआ तो परिवार और आसपास के लोग जुट गए और आरोपी को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास रिवॉल्वर मिला। जमकर पीटने के बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ में युवक ने खुद को कोड़ापुर गांव का छोटू उर्फ ऋषभ जायसवाल बताया है। यह भी पता चला है कि वह अपने गांव में ही हार्डवेयर की दुकान चलाता है। यह पूछने पर कि वह शहजादे के घर क्यों गया था, इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं बता रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल
शहजादे की हत्या में भाई सिराज की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगोें को नामजद करते हुए कुल छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इनमें तौकीर अहमद, मो शादाब, मनोज तिवारी, एहतेशाम जैदी, अब्दुल सत्तार के साथ एक अन्य शामिल था। विवेचना के दौरान पुलिस ने अमेठी में तैनात कांस्टेबल के बेटे संदीप का नाम सामने आने पर पुलिस ने उसे और एहतेशाम जैदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें