बिल्डर ने हड़पी फ्लैट की रकम, नामजद केस
इलाहाबाद (ब्यूरो)। सिविल लाइंस के अपार्टमेंट में दो फ्लैट के लिए बुकिंग रकम लेने के बाद पैसे हड़पने के आरोप में बिल्डर लवकुश केसरवानी के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस धोखाधड़ी की छानबीन कर रही है।
कर्नलगंज में रहने वाले मनोज गोस्वामी की पत्नी अल्का गोस्वामी का आरोप है कि उन्होंने नौ नवंबर 2014 को सिविल लाइंस में ताशकंद मार्ग स्थित शिवमहिमा काम्पलेक्स में दो फ्लैट बुक किए थे। उन्होंने अपने निजी बैंक के खाते से दोनों फ्लैट के लिए चार लाख रुपये बुकिंग की खातिर दिए थे। वक्त गुजरता गया लेकिन अल्का को फ्लैट नहीं मिले। आरोप है कि उन्होंने बिल्डर लवकुश केसरवानी से फ्लैट की मांग की तो इनकार कर दिया। फिर बुकिंग रकम भी देने से मना कर दिया। पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। नामजद एफआईआर लिखकर मामले की विवेचना उपनिरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे को सौंपी गई है।