फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में पांच श्रद्धालु मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा, रायबरेली, लखनऊ व गोरखपुर समेत अन्य केंद्रों के लिए)
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में सड़क हादसों
में पांच श्रद्धालुओं की मौत
- कौहड़ौर में ट्रक पेड़ से टकराया, गोंडा की दो महिला श्रद्धालुओं की जान गई, 10 घायल
- कुंडा में रायबरेली के दो व गोरखपुर का एक श्रद्धालु काल कवलित
अमर उजाला ब्यूरो
कौहड़ौर/कुंडा (प्रतापगढ़)। अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 10 श्रद्धालु घायल हो गए। पहला सड़क हादसा कौहड़ौर में हुआ। यहां गोंडा से श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज जा रहा ट्रक कोहरे के कारण पेड़ से टकरा गया। इसमें दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं कुंडा में कार पलटने से संगम स्नान को जा रहे रायबरेली के मामा-भांजे काल के गाल में समा गए, जबकि बाइक फिसलने से लखनऊ से आ रहे दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से गोरखपुर निवासी एक श्रद्धालु ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
गोंडा जनपद से ट्रक बुक करके श्रद्धालु कुंभ स्नान करने जा रहे थे। रविवार भोर में भीषण कोहरा था। जिले की सीमा पर कोहड़ौर इलाके में त्रिसुंडी के करीब अचानक चालक को कोहरे में सामने दिखाई नहीं दिया और ट्रक बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराया। हादसे के बाद ट्रक में सवार श्रद्धालुओं में चीखपुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने ट्रक में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कोहड़ौर थानाध्यक्ष भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को सीएचसी कोहड़ौर ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने बिट्टन देवी (60) पत्नी रामलुटावन व सीतापति (50) पत्नी बड़कऊ निवासी तेलियानी थाना कोतवाली देहात जनपद गोंडा को मृत घोषित कर दिया। मामूली रूप से घायल सविता, करमइता, सोहन समेत दस लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इसी प्रकार रायबरेली जनपद के लखपतीनगर रतापुर मोहल्ला निवासी आलोक श्रीवास्तव (22) पुत्र शिवशंकर अपने भाई आशीष श्रीवास्तव (18), अमित कुमार श्रीवास्तव (20), मित्र रायबरेली के नई देवानंदपुर निवासी शनि श्रीवास (24) पुत्र जागेश्वर और रतापुर लखपती नगर निवासी मामा विष्णु कुमार श्रीवास्तव (42) पुत्र उम्मीदराय श्रीवास्तव के साथ शनिवार रात कुंभ स्नान के लिए कार से प्रयागराज जा रहे थे। रात करीब दो बजे कुंडा बाईपास पर गयासपुर के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसमें सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को सीएचसी कुंडा ले आई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने आलोक कुमार श्रीवास्तव व उसके मामा विष्णु कुमार श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल शनि श्रीवास को प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

लखनऊ के बहमऊ निवासी पवन उपाध्याय (28) पुत्र जगदीश उपाध्याय अपने गोरखपुर निवासी साथी प्रियरंजन मिश्र (22) पुत्र अमिताभ रंजन मिश्र के साथ बाइक से प्रयागराज स्नान करने गया था। यह लोग बाइक से लखनऊ लौट रहे थे। रविवार भोर में कुंडा बाईपास पर महंगूलाल का पुरवा गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्रियरंजन मिश्र को मृत घोषित कर दिया। उधर, पवन को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें