युवक ने यमुना पुल से कूदकर दी जान
इलाहाबाद (ब्यूरो)। नए पुल से मंगलवार शाम एक युवक ने यमुना में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुल पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर गोताखोरों ने फौरन यमुना में कूदकर युवक की तलाश शुरू कर दी। कीडगंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई। कुछ देर बाद गोतोखोरों ने गहरे पानी में युवक को खोज निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। कीडगंज नाका चौकी प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। कमीज पर हनुमानगंज के एवरग्रीन टेलर का लेबल लगा था। इस टेलर से पुलिस संपर्क कर रही है। फिलहाल शव को सीलकर चीरघर में रख दिया गया है।