फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा चलाने के दौरान झुलसा बालक, चली गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पटाखा चलाने के दौरान झुलसा बालक, चली गई जान
विज्ञापन

घर में रखा था दीवाली का पटाखा, परिजनों में मची चीखपुकार
अमर उजाला ब्यूरो
बाबागंज। पटाखा चलाने के दौरान बालक के मुंह में बारूद चला गया। आग लगाने के दौरान उसके मुंह में बारूद जल गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई। इससे घरवालों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के सराय निर्भय निवासी अनिल गुप्ता के घर में दीपावली का पटाखा रखा था। गुरुवार को उसका पुत्र अंकेश गुप्ता (8) घर में रखा पटाखा जलाने जा रहा था। इस दौरान उसने एक पटाखे की बत्ती को मुंह से खींचकर बाहर निकाला। इससे बारूद उसके मुंह में चला गया। उसने पटाखा चलाने के लिए माचिस जलाई तो आग उसके मुंह में लग गई। इससे उसका मुंह गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल भागे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें