फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात से पहले दबोचे गए सुपारी किलर

विज्ञापन
विज्ञापन
वारदात से पहले दबोचे गए छह सुपारी किलर
विज्ञापन

पुलिस को जुए के अड्डे की खबर देने के शक में दी सुपारी
असलहे, फारच्यूनर, दो बाइक, जब्त, ठेका देने वाले दो फरार

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
फाफामऊ में जुए के अड्डे की पुलिस को खबर देने के शक में एक व्यक्ति के कत्ल की सुपारी दे दी गई। मगर क्राइम ब्रांच ने वारदात से पहले ही छह बदमाशों को गिरफ्तार कर पिस्टल-तमंचे, बम, एक फारच्यूनर गाड़ी, दो बाइक जब्त कर ली। हालांकि हत्या की सुपारी देने वाले दो अपराधी फरार हो गए हैं।
क्राइम ब्रांच इंटेलीजेंस विंग प्रभारी ब्रजेश सिंह और स्वाट टीम प्रभारी जीतेंद्र पाल सिंह ने हमराहियों के साथ बृहस्पतिवार रात सोरांव में भदरी रेलवे क्रासिंग के पास घेरकर फारच्यूनर कार तथा दो बाइक सवार छह अपराधियों को दबोच लिया। उनकी तलाशी में एक पिस्टल, चार तमंचे, 14 कारतूस, चार बम भी मिले। बरामद दो बाइक में एक पल्सर 220 को पिछले दिनों शहर के झलवा इलाके में लूटा गया था। पता चला कि ये बदमाश एक व्यक्ति की हत्या करने जा रहे थे। गिरफ्तार अपराधियों में पूरामुफ्ती में हटवा गांव का वसी अख्तर, उसका साथी मोहम्मद हामिद उर्फ साइकल, चंदापुर गांव सोरांव का अबुल हसन, धूमनगंज में झलवा का भावेश द्विवेदी, पीपल गांव का बसंत यादव, मुंडेरा इलाके का आजाद यादव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि करीब तीन महीने पहले फाफामऊ इलाके में जुए के बड़े़ अड्डे पर आईपीएस विनीत जायसवाल ने छापा मारकर 11 लोगों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये बरामद किए थे। इस अड्डे के संचालकों में शामिल चंदापुर गांव के अब्दुल रहमान उर्फ भुट्टो तथा सरवर आलम को शक हुआ कि पुलिस के लिए मुखबिरी शांतिपुरम में रहने वाले हमीरपुर जनपद के मानबहादुर उर्फ मु्न्ना ने की थी। उन दोनों ने हटवा पूरामुफ्ती के वसी अख्तर को दो लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी। वह कुछ ही दिन पहले जेल से छूटा था। वसी ने ही इस वारदात के लिए जेल में बंद बसंत यादव आदि को जमानत पर रिहा कराया। ये छह बदमाश कई रोज से फाफामऊ में मान बहादुर की तलाश में थे। बृहस्पतिवार रात भी वे हत्या के इरादे से ही सोरांव में एकत्र हुए थे तभी क्राइम ब्रांच ने उन्हें घेरकर दबोच लिया। गिरफ्तार बसंत यादव, आजाद, भावेश ने झलवा में पल्सर के अलावा कुछ ही दिन पहले बाइक सवार एक व्यक्ति से नगदी, सोने की चेन, अंगूठी भी लूटी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें