घर में घुसकर किशोरी से रेप की कोशिश
हनुमानगंज (इलाहाबाद)। सरायइनायत के एक गांव में बृहस्पतिवार रात हवस में अंधे युवक ने पड़ोस के मकान में घुसकर बुखार से पीड़ित किशोरी के साथ रेप की कोशिश की। किशोरी के चीखने पर परिजन उधर आए तो युवक भाग गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। गांव में 16 वर्षीय यह किशोरी रात में घर के अगले कमरे में लेटी थी। कमरे में दरवाजा नहीं था। बुखार से किशोरी ने चादर ओढ़ रखी थी। आधी रात पड़ोसी युवक घर में घुसा और किशोरी के शरीर से चादर हटाकर कपडे़ उतारने लगा। उसने रेप का प्रयास किया तो किशोरी ने धक्का देकर उसे हटाने के बाद शोर मचाया। युवक ने मुंह दबाकर उसकी पिटाई की। किशोर की भाभी ने आकर उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह किसी तरह घर से निकलकर भाग गया। गांववाले भी शोरगुल सुन जुट गए। शुक्रवार को किशोरी के भाई की शिकायत पर सरायइयनात थाने की पुलिस सत्येंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।