फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बा इक चोरों के गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चोरों के गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

इलाहाबाद। धूमनगंज पुलिस ने बाइक चोरों के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चार बाइक बरामद हुई हैं। गिरोह का सरगना भागा हुआ है। उसे भी नामजद किया गया है। पोंगहट पुल के पास से कुछ दिन पहले एक बाइक चोरी हो गई थी। जिस व्यक्ति की गाड़ी चोरी हुई थी, उसने अपनी बाइक बम्हरौली के एक युवक को चलाते देखा तो पुलिस को सूचना दे दी। इंस्पेक्टर एके त्यागी ने युवक को ट्रैप किया तो पता चला कि वह बाइक चोरों के गिरोह से ताल्लुक रखता है। पुलिस ने सल्लाहपुर के सूरज पटेल को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा तो उसकी निशानदेही पर इमरान निवासी बेगम सराय और सोनू पासी निवासी मुंडेरा को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों के पास से चोरी की चार बाइक बरामद हुई हैं जिन्हें धूमनगंज और कौशांबी क्षेत्रों से चुराया गया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि बम्हरौली का मनी पासी गिरोह का सरगना है। वह फरार है। उसके मिलने के बाद और गाड़ियां बरामद होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें