बांदा और देवरिया के दो अपराधी दबोचे
इलाहाबाद (ब्यूरो)। रेलवे पुलिस ने जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बुधवार रात चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन तथा औजार बरामद हुए। जीआरपी थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि पकडे़ गए अपराधियों में बांदा में गिरवा का रहने वाला मोहित तिवारी तथा देवरिया जनपद में खुखंदू का का जीतेंद्र पाल है। वे दोनों ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर यात्रियों के मोबाइल फोन, बैग और पर्स चुराकर फरार हो जाते थे।