घर का ताला तोड़कर पांच पंखे उड़ा दिए
इलाहाबाद। धूमनगंज के मीरापट्टी मोहल्ले में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर पांच नए पंखे उड़ा दिए। घर के मालिक दो दिन बाद पहुंचे तो रिपोर्ट दर्ज कराई। टीपी नगर के रहने मैनुद्दीन बेग तीन दिन पहले कहीं गए थे। चोरों ने चैनल का ताला तोड़कर घर के अंदर से पांच नए पंखों समेत कई छोटी बड़ी चीजें चुरा लीं। वापस आने के बाद मैनुद्दीन ने मुकदमा दर्ज कराया। ब्यूरो