फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 44
विज्ञापन


दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

25 किलो गांजा बरामद, कौशाम्बी लेकर जा रहे थे

अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान शुक्रवार को दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 25 किलो गांजा बरामद हुआ जिसे वह कौशाम्बी में बेचने जा रहे थे। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कुंडा के तिलौरी मोड़ पर चेकिंग के दौरान नगर कोतवाली के बढनपुर कटरामेदनीगंज निवासी अमर प्रताप सिंह पुत्र उदयराज सिंह व भुपियामऊ निवासी राजेश बहादुर सिंह पुत्र माता प्रसाद सिंह को पुलिस ने 25 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। उनके पास से एक आर्टिका कार, दो तमंचा के साथ ही कारतूस बरामद हुए थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह लोग गांजा की तस्करी करते हैं। 30 किलो ग्राम गांजा बक्सर बिहार से खरीदा गया था। इसे कौशाम्बी में बेचने जा रहे थे। इसके पहले जेठवारा में वह पांच किलो गांजा बेच चुके थे। इसके चलते उनके पास से 15550 रुपये भी बरामद हुए थे। पकड़ा गया अमर प्रताप सिंह 2016 में थाना सुरियावां जनपद भदोही में एक अपहरण के केस में जेल भी जा चुका है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा लिखकर शुक्रवार को उनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें