अतरसुइया से स्कार्पियो चोरी
प्रयागराज। अतरसुइया इलाके से एक स्कार्पियो चोरी हो गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मुहल्ले के ही कुछ चोरों पर शक जताया गया है। कूंचा राय गंगा अतरसुइया निवासी कमल शर्मा ने कुछ समय पहले स्कार्पियो खरीदी थी। फूलपुर का रहने वाला ड्राइवर मो. इमरान ही गाड़ी चलाता है। वह इन दिनों अपनी ननिहाल अतरसुइया में रहता है। गाड़ी भी वह अपने घर में ही खड़ी करता था। 15 मार्च की सुबह इमरान उठा तो देखा घर के सामने खड़ी स्कार्पियो गायब है। उसने तुरंत कमल को सूचना दी। कमल ने बताया कि मुहल्ले के कुछ लड़कों पर शक है। पुलिस को यह बात बता दी गई है।