फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजीकर्मी की मौत की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सिर में लगी चोटों से हुई एजीकर्मी की मौत
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई मल्टीपल हेड इंजरी
पुलिस ने बुलाया था भाई को, कहा अंतिम संस्कार के बाद देंगे तहरीर
इलाहाबाद। एजी आफिस में क्लर्क अरविंद कुमार की मौत मल्टीपल हेड इंजरी की वजह से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उनके शरीर के कई अंगों की हड्डियां टूट गईं थीं। पुलिस ने शुक्रवार को उनके भाई को भी थाने बुलाया था। भाई ने पुलिस से कहा है कि अंतिम संस्कार के बाद वह शनिवार को तहरीर देंगे। पुलिस ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है।
रसूलाबाद के रहने वाले अरविंद कुमार एजी आफिस में क्लर्क थे। गुरुवार को एजी आफिस की सातवीं मंजिल से गिरकर उनकी मौत हो गई थी। एजी आफिस के अधिकारियों और घर वालों ने इसे हादसा बताया था लेकिन सीसीटीवी फुटेज से तकरीबन साफ हो गया है कि उन्होंने खुदकुशी की है। शुक्रवार को अरविंद के शव का पोस्टमार्टम हुआ। डाक्टरों के मुताबिक उनकी मौत मल्टीपल हेड इंजरी की वजह से हुई है। शरीर के कई अंगों की हड्डियां टूटी मिली थी। पुलिस ने अरविंद के भाई अनिल को थाने बुलाया था। अनिल ने अंतिम संस्कार के बाद तहरीर देने को कहा है। पोस्टमार्टम के बाद के बाद रसूलाबाद घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। दरोगा दीनानाथ यादव ने बताया कि अभी तक न तो घर वालों न ही दफ्तर से कोई तहरीर मिली है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज से साफ है कि मामला आत्महत्या का ही है। अगर उन्होंने आत्महत्या की है तो कारणों की जांच की जाएगी। घर वाले जिसके खिलाफ भी तहरीर देंगे, जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की नजर पारिवारिक विवाद और कर्ज पर भी
इलाहाबाद। अरविंद की मौत के बाद तमाम तरह की बातें सामने आ रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि दफ्तर में एक अधिकारी से विवाद के बाद वह तनाव में थे तो कुछ ने बताया है कि कर्ज की वजह से पारिवारिक विवाद था। पुलिस इन दोनों बातों के आधार पर जांच करेगी। एजी आफिस के अधिकारियों ने पुलिस को जो तहरीर दी है, उसमें किसी भी विवाद का जिक्र नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अरविंद ने अगर खुदकुशी की है तो कोई न कोई मामला जरूर होगा। आफिस के जिस अधिकारी से उनकी विवाद की बात सामने आ रही है, अगर उसके खिलाफ तहरीर मिली तो उससे भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें