फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-कार में सामने से भिड़ंत, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेस बस-कार में सामने से भिड़ंत, एक की मौत
विज्ञापन

अधिकारी का रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल, एसआरएन में भर्ती
अधिकारी का ड्राइवर था मृतक, पुलिस ने बस को कब्जे में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
कीडगंज के बैरहना में बृहस्पतिवार भोर में रोडवेज बस और कार में सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार सवार एक अधिकारी के रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर हादसे के बाद चालक फरार हो गया जबकि बस को कब्जे में लेकर पुलिस थाने लाई। कीडगंज पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।
दिलीप कुमार जायसवाल पुत्र मिठाई लाल कैंट के राजापुर का रहने वाला था। भाई प्रदीप ने बताया कि दिलीप शहर में चल रहे सीवर लाइन बिछाने के काम में लगी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी की कार चलाता था। बृहस्पतिवार भोर में दिलीप उक्त अधिकारी और उनके रिश्तेदार सुंदर को लेकर करछना गया था। वहां अधिकारी को छोड़कर वह और सुंदर वापस आने लगे। कीडगंज के बैरहना स्थित एक गेस्ट हाउस के पास सामने से आ रही रोडवेज बस कार से आ भिड़ी। दिलीप की मौके पर ही मौत हो गई। उधर सुंदर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही सुंदर को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलीप की मौत की खबर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। भाई प्रदीप व अन्य परिजन बिलखते हुए पहुंचे। उधर हादसे के बाद आरोपी चालक बस छोड़कर भाग निकला। पुलिस बस कब्जे में लेकर थाने लाई। परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें