फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर विहिप करेगी आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर विहिप करेगी आंदोलन
विज्ञापन

प्रयागराज। विहिप केंद्रीय गोशाला झूंसी के कोषाध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल को गोली मारने की घटना के बाद विहिप के केसर भवन कार्यालय में संगठन पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने कहा कि कोषाध्यक्ष को गोली मारने वाले आरोपियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी की जाए। ऐसा न होने पर विहिप कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेंगे। विहिप मीडिया प्रभारी अश्विनी मिश्र ने कहा कि घटना के संबंध में विहिप केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने भी फोन पर जानकारी ली है। बैठक में विमल प्रकाश, सुनील सिंह, विनोद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, आरएम गोयल, अजय गुप्ता, शिवम द्विवेदी आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में सिविल लाइंस व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी घटना के बाद झूंसी स्थित घटना स्थल पहुंचे। महामंत्री शिवशंकर सिंह ने अध्यक्ष सुशील खरबंदा की मौजूदगी में कहा कि शुक्रवार को इस संबंध में एसएसपी से मिलकर व्यापारियों की सुरक्षा की मांग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें