दुनका। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गांव के पास धार्मिक स्थल पर भंडारा खाने जा रही थी। रास्ते में किशोरी को अकेला देखकर दो लड़कों ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के चीखने पर भंडारे में जा रही अन्य महिलाएं वहां पहुंच गई। उन्हें देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। किशोरी की मां की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ थाना शाही में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी है। ब्यूरो