तमंचे के बल पर विवाहिता से दुष्कर्म
धूमनगंज की घटना, नामजद मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। धूमनगंज के पीपलगांव में रविवार रात तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म किया गया। मोहल्ले के ही युवक ने वारदात को तब अंजाम दिया जब उसका पति घर पर नहीं था। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पीपलगांव में रहने वाला एक व्यक्ति टेंपो चलाता है। उसकी 21 वर्षीय पत्नी का आरोप है कि रविवार रात उसका पति घर पर नहीं था। घर पर वह मासूम बच्चे के साथ थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही भीम रविदास तमंचा लेकर जबरन उसके घर में घुस आया और तमंचा बच्चे पर तान कर कहा कि शोर मचाने पर वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही यह कहते हुए चला गया कि कहीं मुुंह खोलने पर वह उसके बच्चे व पति को जान से मार देगा। सोमवार सुबह महिला ने पति को जानकारी दी जिसके बाद मामले की शिकायत थाने में की गई। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।