फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति का पीछा किया, बोलेरो से टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दंपति का पीछा किया, बोलेरो से टक्कर मार बाइक से गिराया
विज्ञापन

महिला का हाथ पकड़कर खींचा, चेन छीनी, एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। करेली से मुंडेरा मंडी जा रहे बाइक सवार दंपति का बोलेरो सवार दबंगों ने पीछा किया और टक्कर मारकर गिरा दिया। महिला का हाथ पकड़कर खींचा और चेन भी छीन ली। इस मामले में एक व्यक्ति को नामजद करते हुए आधा दर्जन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मुंडेरा मंडी के इरफान अली और उनकी पत्नी शबाना बेगम अपने बच्चे के साथ 6 जून को करेली में रिश्तेदार के घर गए थे। शाम को लौटते समय बोलेरो सवार युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। जब इरफान ने बाइक को तेज भगाने की कोशिश की तो कंधईपुर मोड़ के पास बोलेरो से बाइक में टक्कर मारक पूरे परिवार को जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद बोलेरो सवार बाहर निकले और शबाना का हाथ पकड़कर खींचा और उसके गले से चेन छीन ली। बाइक की टक्कर से दंपति और उनका बच्चा घायल हो गए थे। घटना के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। बाद में दंपति एसएसपी से मिला और शिकायत की। इसके बाद सूरज तथा उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें