फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगापुर, दहिलामऊ में पुलिस की जोरदार दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
आपराधिक घटनाओं से जूझ रही पुलिस ने रविवार की भोर में जोगापुर व दहिलामऊ में बदमाशों की तलाश में जोरदार दबिश दी। बीस लोगों को पुलिस ने घरों से दबोच लिया। जिनसे कोतवाली नगर और कोहड़ौर थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है। जोगापुर कालोनी में पुलिस की दबिश पड़ते ही भगदड़ मच गई। चर्चाओं पर यकीन करें तो पुलिस को देखते ही कई शातिर बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन

अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर रविवार को भोर में सीओ सिटी अंजनी राय की अगुवाई में नगर कोतवाली , कोहड़ौर, कंधई, अंतू समेत 12 थानों की पुलिस के साथ स्वाट टीम ने सबसे पहले जोगापुर कालोनी में धावा बोला। पुलिस के धमकते ही कालोनी में भगदड़ मच गई। लोगों की मानें तो पुलिस के पहुंचते ही कालोनी में सो रहे बदमाश भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने कालोनी से 10 संदिग्ध लोगों को उठाया। इसके बाद दहिलामऊ में दबिश दी। यहां से भी पुलिस ने 10 लोगों को दबोच लिया। पांच लोगों को कोहड़ौर थाने तो 15 को नगर कोतवाली में रखा गया। हालांकि पकड़े गए लोगों से पूछताछ के बाद भी पुलिस को कोई ऐसा सुराग नहीं मिला। जिससे पकड़े गए लोगों की आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होना मिल रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें