फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत के रास्ते घुसे चोर, लाखों का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
छत के रास्ते घुसे चोर, लाखों का माल उड़ाया
विज्ञापन

इलाहाबाद। धूमनगंज के कालिंदीपुरम इलाके में चोरों ने शिक्षा विभाग के रिटायर्ड बाबू के घर से लाखों का माल उड़ा दिया। वे परिवार समेत बलिया स्थित अपने गांव गए थे। सोमवार को जब वापस आए तो उन्हें चोरी के बारे में पता चला। रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

कालिंदीपुरम निवासी द्वारिका नाथ मिश्रा माध्यमिक सेवा चयन बोर्ड में वरिष्ठ लिपिक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। आठ अप्रैल को वे परिवार के साथ बलिया स्थित अपने गांव चले गए थे। एक रिश्तेदार कुलदीप को मकान देखने को कहा था। 12 अप्रैल तक कुलदीप रुका था। बाद में परीक्षा के कारण वह नहीं गया। 13 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल के बीच किसी रात चोर छत के रास्ते अंदर घुसे। रोशनदान तोड़कर वे अंदर कूदे और सभी कमरों का ताला तोड़कर घर को ढंग से खंगाला। आलमारी और बेड को तोड़कर लाखों के आभूषण और नकदी उठा ले गए। चोरों ने गुल्लक और मंदिर के दानपात्र को भी नहीं छोड़ा। सोमवार की शाम जब घर वाले वापस आए तो अंदर का हाल देखकर हक्के बक्के रह गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें