शिष्य बनाकर करता रहा कुकर्म
पुलिस ने पुजारी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मेजा। मेजा पहाड़ी के आश्रम के पुजारी ने एक युवक को शिष्य बनाकर पखवाड़े भर से उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करता रहा। शुक्रवार को युवक किसी तरह भागकर थाने आकर सारी आपबीती बताई तो सभी परेशान हो उठे। पुलिस ने पुजारी को गिरफ्तार कर लिया। कोरांव थाना क्षेत्र के एक गांव का किशोर पखवाड़े भर पहले मेजा पहाड़ी से गुजर रहा था कि आश्रम के पुजारी ने उसे बुलाकर अपने आश्रम पर रख लिया। उसे शिष्य बनाने की बात कह सब्जबाग दिखाता रहा। आरोप है कि उसके साथ पखवाड़े भर से दुष्कर्म करता रहा। मेजा थाने के इंस्पेक्टर शिव सागर पांडेय ने बताया कि मामले में पुजारी से पूछताछ की जा रही है।