फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधमुही बच्ची को झाड़ियों में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रामगंज भोजपुर स्थित एक ईट भट्ठे के समीप सोमवार की सुबह झाड़ियों के बीच एक दुधमुही बच्ची के मिलने से हड़कंप मच गया। नित्य क्रिया के लिए निकले ग्रामीणों को झाड़ियों के बीच से मासूम के रोने की आवाज सुनाई दी तो लोगों को मजमा लग गया। ग्रामीणों ने झांक कर देखा तो करीब दो माह की दुधमुहीं बच्ची मिली। लोगों ने उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। गांव के ही अभय सिंह देखभाल के लिए उसे लेकर घर चले गए। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस मासूम को लेकर सांगीपुर अस्पताल पहुंची। यहां उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। लोग आशंका जता रहे है कि लोक लाज के डर से मासूम को फेंक दिया गया है। सांगीपुर प्रभारी निरीक्षक बालेश्वर प्रसाद तिवारी ने बताया कि बच्ची को झाड़ियों के फेंकने वाले की तलाश की जा रही है। फिलहाल बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें