अधिवक्ता की बाइक और टवेरा बरामद न होने पर भड़के साथी
इलाहाबाद। एडीए कालोनी नैनी के रहने वाले अधिवक्ता नबीउल्लाह के घर से बाइक के बाद टवेरा भी चोरी हो गई। पुलिस दोनों ही मामलों में कुछ नहीं कर पाई। इससे वकील नाराज हैं। नबी बार एसोसिएशन में कार्यकारिणी में भी हैं। एसोसिएशन ने इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।