फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुपट्टा और चेन छीन ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
दुपट्टा समेत चेन छीन ले गए बदमाश
विज्ञापन

इलाहाबाद। धूमनगंज थाना क्षेत्र के प्रीतमनगर मोहल्ले में बाइक सवार दो बदमाश बुधवार को मार्निंग वाक पर निकली महिला की चेन दुपट्टा समेत छीन ले गए। महिला ने बदमाशों को दौड़ाया भी, लेकिन दोनों भाग निकले थे। रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रीतमनगर की रहने वाली किरन सिंह बुधवार को मार्निंग वाक के लिए निकली थीं। वह पार्क जा रही थीं। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उनके दुपट्टे समेत चेन को छीन लिया। झटके से वह गिर गईं, लेकिन हिम्मत करते हुए बदमाशों को दौड़ाया। हालांकि, दोनों बदमाश भाग निकले थे। इंस्पेक्टर एके त्यागी ने बताया कि बदमाश स्थानीय हैं। उनकी खोजबीन की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें