फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में नशीला बिस्किट खिलाकर बेचा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में नशीला बिस्किट खिला बेच दी गई किशोरी
विज्ञापन

0 बिहार की रहने वाली युवती को दो महीने बाद परिवार के हवाले किया गया
0 पंजाब में बेची गई थी, बाप-बेटे किया करते थे गलत हरकत, मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। ट्रेन में एक 15 वर्ष की किशोरी को नशीला बिस्किट खिलाकर अगवा करने और बेचने का मामला सामने आया है। बिहार की समस्तीपुर में रहने वाली युवती को पंजाब में बेचा गया था। 21 सितंबर को आशा ज्योति केंद्र आई किशोरी को करीब दो महीने बाद सोमवार को परिवार वालों को सौंपा गया। आरोपियों के खिलाफ समस्तीपुर के एक थाने में एफआईआर लिखाई गई है।
किशोरी किसी बात से नाराज होकर घर से निकल गई और नानी के यहां जा रही थी। ट्रेन में ही एक महिला ने उसे बहला-फुसलाकर नशीला बिस्किट खिला दिया। उसे होश आया तो वह उस महिला के घर पर थी। करीब एक सप्ताह बाद दूसरी महिला के साथ उसे भेज दिया गया। किशोरी को बताया गया कि वह उसे घर तक पहुंचा देगी लेकिन, महिला पंजाब स्थित अपने घर लेती गई। वहां किशोरी को लगातार नशीला पदार्थ खिलाया जाता था। काम कराया जाता। महिला के पति और बेटे उसके साथ गलत हरकत भी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच मौका पाकर किशोरी ने अपनी बहन को फोन किया और पूरी बात बताई। पिता की तहरीर पर समस्तीपुर में एफआईआर लिखकर किशोरी की खोज शुरू की गई। पुलिस आरोपी परिवार तक भी पहुंचने में सफल रही लेकिन, तब तक किशोरी मौका पाकर वहां से भागने में सफल रही। वह पहले दिल्ली आई। वहां से बिहार के लिए ट्रेन पकड़ी लेकिन, टिकट तथा पैसा नहीं होने की वजह से उसे इलाहाबाद जंक्शन पर उतार दिया गया। उसे 21 सितंबर को आशा ज्योति केंद्र में लाया गया। केंद्र प्रभारी शिष्या सिंह राठौर ने बताया कि इलाज और काउंसलिंग के बाद किशोरी ने पूरी कहानी बताई। इसके बाद उसके पिता-बहन तथा संबंधित थाने में संपर्क किया गया। सोमवार को उसके पिता और बहन आए थे, जिन्हें किशोरी को सौंपा गया। शिष्या ने बताया कि पंजाब में पुलिस ने आरोपी परिवार के खिलाफ कार्रवाई की है। संभवत: उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें