वाराणसी के ध्यानार्थ
0000000000000000000000
पति ने की थी पत्नी के प्रेमी की हत्या
0 अवैध संबंधों में मारा गया था भदोही निवासी युवक
0 आपत्तिजनक हाल में देखकर बौखलाया था आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। हंडिया के बोधीबारी गांव में तीन दिन पहले मारकर फेंके गए युवक की हत्या के मामले का हंडिया पुलिस ने दो दिन के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि युवक की हत्या नाजायज संबंधों में की गई। महिला के पति ने ही उसे मार डाला और फिर लाश हंडिया में लाकर फेंक दी।
13 मार्च को हंडिया के रामनगर बोधीबारी में सड़क किनारे श्यामबिहारी पुत्र नंदलाल निवासी जोहरपुर, भदोही की लाश मिली थी। पोस्टमार्टम में पता चला कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि जांच में तथ्यों के आधार पर अवैध संबंधों की बात सामने आई। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर भदोही के केवटाई कोईरौना निवासी माता प्रसाद उर्फ मोथई बिंद को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने जुर्म कबूल लिया। बताया कि घटना वाले दिन वह रात में नौ बजे के करीब आर्केस्ट्रा देखने गया था। लौटने पर पत्नी मीरा व मृतक श्यामबिहारी को आपत्तिजनक हाल में देखकर उसका खून खौैल उठा। इस पर उसने उसे जमीन पर पर पटक दिया और फिर उसके ही पैंट से उसका गला कसकर मार डाला। इसके बाद पत्नी के सहयोग से बाइक पर लादकर लाश बगल के गांव रामनगर बोधी की बारी स्थित गेहूं के खेत में फेंक कर चला आया। पकड़े जाने पर आरोपी महिला मीरा ने बताया कि अगले दिन मृतक का जूता व रुमाल मिला, जिसे उसने अपनी दुकान के बगल जला दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।