फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमनगंज में चोरों का आतंक, तीन घरों से उड़ाए लाखों के जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमनगंज में चोरों का आतंक, लाखों के जेवरात उड़ाए
विज्ञापन

तीन घरों का ताला तोड़ा, जेवरात संग नकदी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। धूमनगंज इलाके में चोरी ने लोगों की नींद हराम कर रखी है। दो दिन के भीतर चोरों ने तीन घरों का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात समेत करीब सवा लाख की नकदी भी उड़ा दी। भुक्तभोगियों ने धूमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्राइवेट काम करने वाले तेजीलाल वर्मा परिवार के साथ राजरूपपुर में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ मकान के ऊपरी तल पर रहते हैं। निचले तल पर उनका सबसे छोटा बेटा रहता है। रविवार भोर करीब दो से तीन बजे के बीच चोर किसी तरह बाहर का दरवाजा खोलकर भीतर घुस गए। यहां से उन्होंने आलमारी में रखे 86 हजार रुपये नकद समेत सोने के हार, दो मंगलसूत्र, तीन झुमके, पायल, अंगूठी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब पूरे घर का सामान बिखरा हुआ देखा तब उनके होश उड़ गए। आलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। उन्होंने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। थोड़ी देर में धूमनगंज थाने से पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने आसपास जांच-पड़ताल करने के बाद भुक्तभोगी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। भुक्तभोगी ने करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात चोरी होने की बात कही है।
विज्ञापन


डुप्लीकेट चाबी के सहारे घर में घुसे चोर
धूमनगंज के पीपलगांव निवासी अधिवक्ता सर्वेश कुमार के घर चोर डुप्लीकेट चाबी लगाकर घुस गए और लाखों रुपये की ज्वैलरी पार कर दी। चोरी का पता चलने पर भुक्तभोगी के होश उड़ गए। भुक्तभोगी सर्वेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह घर से बाहर गए हुए थे। घर में पत्नी एवं बच्चे थे। पांच जनवरी की रात घर में चोर डुप्लीकेट चाबी लगाकर भीतर घुस आए और अंदर के कमरे में रखी आलमारी खोलकर उसकी सारी ज्वैलरी निकाल ली। इसमें सोने की जंजीर, झुमकी, अंगूठी, सोने के लॉकेट, पायल के अलावा 20 हजार रुपये नकद था। चोरी का पता ऊपरी तल पर रहने वाले परिजनों को नहीं चला। दूसरे दिन भोर में जब वह पहुंचे तब घर के बाहर लगी चाब देखकर उनका माथा ठनका। अंदर पहुंचने पर आलमारी का लॉक खुला था और ज्वैलरी आदि गायब थे। वहीं पास में एक मोबाइल फोन भी पड़ा हुआ था। अधिवक्ता ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। कुछ देर में वहां पुलिस भी पहुंच गई। उसने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं मिला। अधिवक्ता ने मौके से मिला मोबाइल भी पुलिस को सौंप दिया लेकिन, पुलिस मोबाइल से भी कोई सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन


रोडवेजकर्मी के घर घुसे चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने
धूमनगंज के प्रीतमनगर मोहल्ला में रहने वाले रोडवेजकर्मी के घर रविवार रात चोरों ने धावा बोलकर करीब तीन लाख रुपये के जेवरात समेत चालीस हजार रुपये नकद उड़ा दिए। सिविल लाइंस डिपो में परिचालक पद पर कार्यरत परिवार के साथ प्रीतमनगर में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पिता का निधन होने पर वह लोग गांव गए हुए थे। रविवार देर-रात घर में सीढ़ी के रास्ते चोर अंदर घुस आए। अंदर घुसकर आलमारी का लॉक तोड़ दिया और उसने रखे जेवरात निकाल लिए। भुक्तभोगी के मुताबिक आलमारी में सोने का हार, करधन, मांगबेदी, अंगूठी आदि रखी हुई थी। साथ में चालीस हजार रुपये नकद भी थे, जिस पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। गांव से वापस लौटने पर पूरे कमरे का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। आलमारी का पूरा सामान नीचे गिरा हुआ था। उन्होंने तुरंत पुलिस को चोरी की सूचना दी। पुलिस ने वहां पहुंचकर जांच-पड़ताल की। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें