फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ पुत्र पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी के ध्यानार्थ
विज्ञापन

000000000000000000000

सीओ पुत्र पर जानलेवा हमला
प्रयागराज। गाजीपुर में तैनात एक सीओ के बेटे पर जमीनी विवाद में कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। उसने किसी तरह अपनी जान बचाई। इस मामले में कैंट थाने में एक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। म्योर रोड निवासी पीयूष ओझा के पिता कुलभूषण ओझा गाजीपुर में सीओ हैं। पीयूष ने पुलिस को बताया कि 12 मई को वह सुबह किसी काम से निकला था। जैसे ही वह डायमंड गेस्ट हाउस के पास पहुंचा, पीछे से रामबाबू यादव निवासी कैंट ने अपने साथी के साथ मिलकर उसका पीछा करना शुरू कर दिया। पीयूष का आरोप है उस पर रिवाल्वर से गोली चलाई गई। इसके बाद पीयूष कैंट थाने पहुंचा। कैंट पुलिस भी उसके साथ मौके पर गई लेकिन, कहीं भी रिवाल्वर का खोखा नहीं मिला। पुलिस ने बुधवार को पीयूष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर कैंट के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। पीयूष ने इसके पहले भी आरोपी के खिलाफ मामले दर्ज कराए हुए हैं। आसपास पूछताछ के बाद भी गोली चलाए जाने की पुष्टि नहीं हुई हालांकि मामले की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें