फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बूथ में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन बैंक के एटीएम में लगी आग
विज्ञापन


प्रयागराज। सिविल लाइंस, सरदार पटेल मार्ग स्थित इंडियन बैंक के एटीएम में गुरूवार रात शार्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। आग लगने से बूथ के भीतर धुआं भर गया। बैंक के भीतर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बूथ खाली कराया गया। आग की सूचना तुरंत फायर बिग्रेड को दी गई। आसपास तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। थोड़ी देर में दमकल की गाड़ी वहां पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया। फायरबिग्रेडकर्मियों के मुताबिक आग अधिक नहीं फैली थी। इससे वहां किसी भी तरह की कोई हानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें