फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डम्फर ने बाइकसवार युवक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डंपर ने मारी टक्कर, बाइकसवार की मौत
विज्ञापन

जीटी जवाहर चौराहे पर हादसा, मौके पर तोड़ा दम
लोगों ने खलासी को पीटकर किया पुलिस के हवाले
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। दारागंज के जीटी जवाहर चौराहे पर सोमवार सुबह अनियंत्रित डंपर की टक्कर से बाइक से जा रहे युवक की मौत हो गई। युवक साथी के साथ बाइक से जा रहा था तभी पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। वह छिटककर नीचे गिरा और गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मो. तौसीफ (22) पुत्र मो. हफीज झूंसी के हैतापुर का रहने वाला था। वह छतनाग में वेल्डिंग का काम करता था। पिता ने पुलिस को बताया है कि सोमवार सुबह 11 बजे के करीब तौसीफ दारागंज के बख्शीकला निवासी अपने दोस्त अशरफ अली के साथ बाइक से शहर की ओर जा रहा था। बाइक अशरफ चला रहा था जबकि तौसीफ पीछे बैठा था। अभी वह जीटी जवाहर चौराहे पर ही पहुंचा था कि पीछे से तेज गति से आ रहा डंपर अनियंत्रित हो गया और उसने बाइक में टक्कर मार दी। जबरदस्त टक्कर से तौसीफ छिटककर सड़क पर जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोट आई। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि चारों तरफ खून बिखर गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी मिली तो परिजन भी रोते-बिलखते पहुंचे। पुलिस ने बताया कि पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि डंपर चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ। इसके आधार पर मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जा रही है। उधर हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। हालांकि आक्रोशित लोगों ने खलासी को पकड़ लिया और जमकर पीटा। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने डंपर को भी कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें