फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजीएचएस डिस्पेंसरी का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीजीएचस डिस्पेंसरी का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन

इलाहाबाद। अतरसुइया के कल्याणी देवी इलाके में स्थित सीजीएचएस डिस्पेंसरी का ताला तोड़कर चोरों ने कंप्यूटर समेत तमाम कागजात उड़ा दिए। रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कल्याणी देवी इलाके में सीजीएचएस की डिस्पेंसरी है। 29 अक्टूबर की रात डिस्पेंसरी का ताला तोड़कर चोरों ने कंप्यूटर समेत तमाम उपकरण और कागजात चोरी कर लिए। अगले दिन सुबह मेडिकल अफसर डॉ. उमाकांत को जानकारी हुई तो उन्होंने यूपी पुलिस की वेबसाइट पर मेल कर घटना की जानकारी दी। वे थाने नहीं गए। बाद में विभाग से एफआईआर की कॉपी मांगी गई तो छह नवंबर को वह थाने पहुंचे और पूरी बात बताई। इंस्पेक्टर अतरसुइया प्रभात यादव ने बताया कि कागज चोरी हुए हैं, हो सकता है कि कोई डिपार्टमेंट का ही शख्स हो। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें