फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लेड से प्रेमिका का नाम लिखकर फांसी पर लटका युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथ पर ब्लेड से प्रेमिका का नाम
विज्ञापन

लिखकर फांसी पर लटका युवक
0 दोनों हाथों की नसों को भी काटने का प्रयास किया, जहर भी खाया था
0 घरवालों ने बताया कि कई दिनों से काम पर जाना भी छोड़ दिया था
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
सिविल लाइंस में ताशकंद मार्ग पर एक युवक ने ब्लेड से अपने हाथों पर प्रेमिका का नाम लिखा और फांसी पर लटक गया। फांसी लगाने से पहले उसने दोनों हाथों की नसों को काटने का प्रयास किया था। इतना ही उसने जहर भी खा लिया था, क्योंकि उसके मुंह से झाग निकल रहा था। घरवालों के मुताबिक वह काफी समय से डिप्रेशन में था। उसने काम पर जाना भी छोड़ दिया था।
विज्ञापन

ताशकंद मार्ग पर जेके पैलेस के पास सागरपेशा बस्ती में रहने वाले गोविंदा (24) ने शनिवार दोपहर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घर में मौजूद बूढ़ी मां ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव नीचे उतारा। गोविंदा ने दोनों हाथों की नसों को भी काटने का प्रयास किया था। उसने ब्लेड से अपने हाथों पर एक लड़की का नाम लिखा था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। गोविंदा के भाई लच्छो ने बताया कि वह चौक में ठेले पर कपड़ा बेचने का काम करता था। एक लड़की से वह प्यार करता था। दोनों के बीच क्या हुआ। वह नहीं जानता। पिछले कुछ समय से गोविंदा डिप्रेशन का शिकार हो गया था। दिन रात घर में रहता था। चौक में कपड़ा बेचने भी नहीं जाता था। बीमारी की वजह से मां बिल्कुल अपाहिज हो गई है। पुलिस ने गोविंदा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिविल लाइंस श्रीशचंद्र ने बताया कि गोविंदा ने जिस लड़की का नाम हाथों पर लिखा था, उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। शव जब नीचे उतारा, उसके मुंह से झाग निकला रहा था। आशंका यही है कि उसने फांसी लगाने से पहले जहर भी खाया था। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें