बाइक चोरों का गिरोह पकड़ा गया, चार गिरफ्तार
इलाहाबाद। करेली पुलिस ने अजीपुर रोड के पास के पास से शनिवार की रात बाइक चोरों के एक गिरोह को पकड़ लिया। उनके पास से दो बाइक बरामद हुई है। करेली पुलिस ने एक सूचना पर शनिवार रात अजीपुर रोड पर छापा मारकर छोटू गोस्वामी निवासी रसूलपुर, अमित यादव निवासी पिपरी, इरशाद निवासी तुलसीपुर को गिरफ्तार कर लिया। अनस निवासी तुलसीपुर मौके से भाग निकला। इंस्पेक्टर करेली शिवमंगल सिंह ने बताया कि चारों शातिर वाहन चोर हैं। पिछले कुछ समय में कई गाड़ियां चोरी कर उन्होंने बेच दी हैं। अब तक छह गाड़ियों के बारे में पता चला है कि फलां व्यक्तियों को बेची गई है। उनके नाम पता चल गए हैं। जल्द ही उन गाड़ियों को भी बरामद किया जाएगा। फरार अनस गाड़ियां खोलने में मास्टर था। अमित और छोटू गाड़ियां बेचने के लिए डीलिंग करते थे।