दुनका। शाही थाना क्षेत्र के एक गांव का शादीशुदा युवक शादी का झांसा देकर युवती को भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। युवती के गर्भवती होने पर उसे घर से भगा दिया। युवती मायके में रह रही है। उसने पुलिस में शिकायत की लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। युवती के परिवार के लोगों ने पंचायत भी की लेकिन युवक के परिजन घर में निकाह करके रखने को राजी नहीं हुए। युवती अब आठ माह की गर्भ से है। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से मिली तो पुलिस ने 14 नंवबर को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया। इस संबंध में एसओ शाही अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि युवती द्वारा अदालत में पहले ही परिवाद दायर कर रखा है। एक ही मामला दो जगह नहीं चल सकता। इस कारण विविध राय लेकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।