फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट की दीवानगी : विश्वकप में भारत की हार से आहत किशोरी ने खाया जहर, अस्पताल में चल रहा उपचार

Wed, 22 Nov 2023 07:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मऊआइमा क्षेत्र की एक किशोरी विश्वकप में भारत की जीत की उम्मीद लगाए बैठी थी। जब भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया से हार गई तो यह बात बर्दाश्त नहीं हुई। हार से आहत किशोरी रातभर सोई नहीं और रोती रही।
विज्ञापन
निगला जहर। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत की हार से पूरा देश मायूस है। इधर, मऊआइमा क्षेत्र में विश्वकप में हार से एक किशोरी इतनी आहत हुई कि वह पूरी रात रोती रही और खाना-पीना छोड़ दिया। मंगलवार को उसने जहर खा लिया। किशोरी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मऊआइमा क्षेत्र की एक किशोरी विश्वकप से भारत की जीत की उम्मीद लगाए बैठी थी। जब भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया से हार गई तो यह बात उसे बर्दाश्त नहीं हुई। हार से आहत किशोरी रातभर सोई नहीं और रोती रही। सोमवार को भी उसने दिनभर भोजन नहीं लिया। मंगलवार को उसने सुबह जहर निगल लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। किशोरी को घरवालों ने प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अब उसकी हालत में सुधार है। इधर, किशोरी की क्रिकेट के प्रति दिवानगी की चर्चाएं क्षेत्र में चलती रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें