फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: माफिया डॉन पर महिला के बयान के बाद कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमनगंज में माफिया डॉन बच्चा पासी और उसके चार गुर्गों पर पांच लाख रुपये गुंडा टैक्स मांगने के मामले में कार्रवाई वादिनी के बयान के बाद होगी। फिलहाल, अभी उसका कोर्ट में बयान नहीं दर्ज कराया जा सका है। बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

वाराणसी के गोदाम रसूलपुर निवासी जयकांत यादव की पत्नी गीता देवी ने एक दिन पहले बच्चा पासी समेत पांच पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उसे न सिर्फ अपनी जमीन पर निर्माण कराने से रोका गया, बल्कि इसके एवज में पांच लाख रंगदारी भी मांगी गई। उन्होंने हिस्ट्रीशीटर के आदमी को 50 हजार दिए भी, लेकिन बदले में धमकी ही मिली। रिपोर्ट में चार नामजद व एक अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले में नामजद कराए गए दो लोगों के बारे में जानकारी मिली है।
आरोपी राधा, जिसने काम रुकवाया, वह बच्चा पासी के मोहल्ले की ही रहने वाली है। इसी तरह मूलचंद पुत्र विदेशी, जिसे महिला ने 50 हजार देने का आरोप लगाया, वह भी उसी मोहल्ले का निवासी है। पांच लाख रंगदारी मांगने का विरोध करने पर गालीगलौज करने वाला अभिषेक नाम के युवक के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि महिला का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाना है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी धूमनगंज वैभव सिंह का कहना है कि विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें