इसके साथ ही 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को दी जाने वाली कार्वेवैक्स वैक्सीन की भी डोज खत्म हो गई है। इससे बच्चों का टीकाकरण भी ठप पड़ गया है। हालांकि पिछले माह को-वैक्सीन की 10 हजार जो डोज आई थी, वह अभी बची हुई है। लेकिन , ज्यादातार लोगों को कोविशील्ड लगी है। ऐसे में कोविलशील्ड खत्म होने से बूस्टर डोज नहीं लग पा रही है। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज,टीबी सप्रू अस्पताल, जिला महिला चिकित्सालय और आईएसआई अस्पताल नैनी में संचालित किए जा रहे वैक्सीनेशन केंद्रों को बंद करने की तैयारी कर ली गई है। वैक्सीन न होने से इन केंद्रों पर तैनात टीकाकरण कर्मियों को वापस बुला लिया जाएगा।
30 सितंबर तक बूस्टर डोज लगाने की तिथि निर्धारित थी। इस तिथि को बढ़ाया नहीं गया है। साथ ही कोविशील्ड की डोज खत्म हो चुकी है। बच्चों की भी खुराक नहीं है। ऐसे में नई खेप न आने तक वैक्सीनेशन को लेकर दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में निजी केंद्रों पर बूस्टर डोज ली जा सकती है। - डॉ. नानक शरण, मुख्य चिकित्साधिकारी।