जीरो पर पहुंचा कोरोना, अब सिर्फ 15 मामले सक्रिय
प्रयागराज। कोरोना संक्रमण रविवार को जीरो पर पहुंच गया। इस दिन जिले में कोई भी पॉजिटिव केस नहीं पाया गया। इससे प्रयागराज को संक्रमण से बड़ी राहत मिली है।रविवार को हुई जांच में कोरोना का कोई भी नया केस नहीं पाया गया। जबकि, एक संक्रमित मरीज कोरोना से स्वस्थ हुआ है। जिले में कोरोना के फिलहाल 15 मामले ही सक्रिय हैं।स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को जिले में कुल 3710 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए। इनमें महज एक ही कोरोना पॉजिटिव केस मिला। आंकड़ों के मुताबिक अबतक 78451 संक्रमित मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।