कोरोना में मृतक 37 अधिवक्ताओं के परिजनों को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने सहायता राशि प्रदान की
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से कोरोना की चपेट में आने वाले मृतक 37 अधिवक्ताओं के परिजनों को शुक्रवार को सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। बार केअध्यक्ष राधाकांत ओझा के माध्यम ओर से कुल एक करोड़, 58 लाख, 40 हजार रुपये की राशि वितरित की गई। इस मौके पर बार बार महासचिव सत्यधीर सिंह जादौन ने कहा कि दुख की घड़ी में बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं के परिवार केसाथ मजबूती से खड़ा है और भविष्य में भी वह अपने नैतिक दायित्वों को पूरा करेगा। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र, नीरज कुमार त्रिपाठी, सुरेंद्र नाथ मिश्र, धर्मेंद्र सिंह यादव, सत्यम पांडेय, संजय सिंह, यादवेश यादव, आशुतोष त्रिपाठी, उष्मा मिश्रा, अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।