थाना क्षेत्र के सरांय जयराम निवासिनी गुड्डी देवी पत्नी फूलचंद यादव ने रंजिश को लेकर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति फूलचंद यादव बीते 22 दिसंबर को करीब दो बजे बाइक से कौड़िहार बाजार से लौट रहे रहे थे। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचे, तभी आरोपियों ने बंदूक के बट से सिर पर वार कर दिया। चोट आने से वह घायल हो गए। पति के शोर मचाने पर मां- बेटी मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर फुटुरे, कल्लू एवं ननका भैया के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की है।