Counseling for inter-state transfer in BSA office today
प्रयागराज। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए बुधवार को बीएसए कार्यालय में काउंसलिंग होगी। इसके बाद आवेदन का ऑनलाइन सत्यापन होगा। बीएसए संजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि जिले में जो शिक्षक अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन किए हैं, उनकी काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग के बाद 26 दिसंबर तक डॉटा लॉक किया जाएगा। बीएसए कार्यालय से प्रक्रिया पूरी होने के बाद एनआईसी की ओर से सूची तैयार की जाएगी। 30 दिसंबर को अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की सूची का प्रकाशन होगा।