सीजीएल-2013 की परीक्षा को लेकर प्रतियोगी छात्रों के हो रहे आंदोलन का समर्थन भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के सदस्यों ने भी किया है। मोर्चा के सहसंयोजक कौशल सिंह ने कहा कि आयोग प्रतियोगी छात्राें के साथ धोखेबाजी कर रहा है। जब तक प्रतियोगी छात्रों की मांग पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर नीलेश सिंह, बंटी सिंह, चंदन सिंह, विक्की खान, अर्पित सिंह, दिलीप शुक्ला, संदीप शुक्ला, प्रिय द्विवेदी, सोनिका पांडेय, दीक्षा मिश्रा आदि मौजूद रहे।