फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : भ्रष्टाचार और बेरोजगारी ही भाजपा की पहचान- शिवपाल 

Fri, 22 Oct 2021 07:10 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज

सार

फूलपुर के भोपतपुर सहसो में आयोजित जन सभा में बोले प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहा पार्टी की सरकार बनी तो स्वरोजगार के लिए बेरोजगार युवकों देंगे पांच लाख का पैकेज।
विज्ञापन
Prayagraj News : शिवपाल यादव। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महंगाई, भ्रष्टाचार बेरोजगारी ही भारतीय जनता पार्टी सरकार की पहचान है। इस सरकार में जनता त्रस्त है और किसान बदहाली भरी जिंदगी जीने को विवश है। यह बातें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने फूलपुर के भोपतपुर में आयोजित एक जनसभा में कही।

 

उन्होंने कहा कि यदि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की सरकार बनी तो शिक्षति बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए पांच लाख रूपये का पैकेट देने के साथ ही प्रदेश में रह रहे सभी परिवारों के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी के अलावा तीन सौ यूनिट बिजली फ्री में दी जाएगी।

 

लखीमपुर खीरी की घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किसानों के साथ बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की गई। आने वाले समय में जनता केन्द्र व प्रदेश में सत्तासीन भाजपा को मुहतोड़ जवाब देगी। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने कहा कि भाजपा शासन में किसान पूरी तरह से टूट चुका है। भारतीय जनता पार्टी को हटाने के लिए समान विचारधारा वाली पार्टी से हमारी पार्टी गठबंधन करेगी।

 

सभा को प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह लोधी, यूथ प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता, पूर्वमंत्री श्रीप्रकाश राय, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश यादव, प्रतापपुर विधानसभा के प्रभारी संतोष यादव आर्मी ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता करते हुए पार्टी के प्रयागराज जिलाध्यक्ष दीनानाथ यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया। मौके पर नितिन कोहली, रिंकू यादव, आकाश यादव, डा0 सूर्यमणि प्रजापति, कमलेश कनौजिया, शमशाद अहमद, शशांक मिश्रा, आशीष कीवा, मोनू प्रजापति, जियाउद्दीन गुड्डू, पिंटू यादव आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें